{"_id":"69f4f6baefde66f52d09d6e4","slug":"youth-dies-after-being-set-on-fire-with-petrol-village-tense-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-148531-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक की मौत, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक की मौत, गांव में तनाव
विज्ञापन
कैसरगंज के कुम्हारनपुरवा में सुरक्षा में तैनात पीएसी।
- फोटो : कैसरगंज के कुम्हारनपुरवा में सुरक्षा में तैनात पीएसी।
कैसरगंज। कुम्हारनपुरवा गांव में एक सप्ताह पहले प्रेम प्रसंग में पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक की बृहस्पतिवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही तनाव फैल गया। मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है।
कैसरगंज के कुम्हारनपुरवा गांव निवासी गणेश कुमार (25) का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने गत 24 अप्रैल को गणेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजनों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां उनका उपचार किया जा रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को गणेश की मौत हो गई।
उनका शव गांव शुक्रवार को गांव पहुंचा तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर जुटने लगे। मृतक के पिता अनिल चौहान ने बताया कि घटना के बाद ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। घटना के बाद से युवती व उसके परिजन गांव छोड़कर चले गए हैं। गांव में तनाव की सूचना मिलते ही सीओ महसी धर्मेंद्र श्रीवास्तव व कैसरगंज थाना प्रभारी राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कराया। सीओ ने शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।