फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth accused of abetment to suicide arrested.

Bahraich News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of abetment to suicide arrested.
मिहींपुरवा। मोतीपुर अंतर्गत सरयू नहर स्थित बिचपरी पुल से 29 जून को एक युवती ने अपने प्रेमी से हुए विवाद के बाद नहर में छलांग लगा दी थी। पानी के तेज बहाव के कारण उसका शव घटना के दूसरे दिन छह किलोमीटर की दूरी पर उतराता मिला था। शनिवार को पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना मोतीपुर के गुजरना गांव निवासी शेख शरीफ रजा का मिहींपुरवा कस्बे की रहने वाली काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 29 जून को दोनों बिचपरी पुल पर घूमने पहुंचे थे। उसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और काजल ने पुल से नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद प्रेमी शेख शरीफ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काजल की तलाश में बचाव अभियान चलाया, लेकिन घटना के दूसरे दिन काजल का शव वहां से छह किलोमीटर की दूरी पर नहर में उतराता मिला था। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद शनिवार को शेख शरीफ रजा को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी को युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed