{"_id":"682f7de70c98bb06910500b2","slug":"youngsters-enjoying-healthy-entertainment-in-summer-camp-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-131040-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: समर कैंप में स्वस्थ मनोरंजन का आनंद ले रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: समर कैंप में स्वस्थ मनोरंजन का आनंद ले रहे नौनिहाल
Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैंप में खो खो खेलते बच्चे।
बहराइच /तेजवापुर/ नवाबगंज। परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप पूरे जोश के साथ चल रहा है। इन कैंपाें में कहीं विद्यार्थी योगाभ्यास, तो कहीं पेंटिंग, कबड्डी व खो-खो जैसे स्वस्थ मनोरंजक खेलों में अपना हुनर दिखा रहे हैं।
तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा बहराइच में समर कैंप के दूसरे दिन योगा, खो-खो, फुटबाल इत्यादि की गतिविधियां करवाई गईं। प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार पांडेय के द्वारा खेल व योगा के प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं अभिभावक एवं समर कैंप शिक्षक अजय सिंह,अरविंद कुमार मिश्रा, पंकज कुमार अवस्थी, पशुपतिनाथ शुक्ल, लखन लाल,सरयू प्रसाद उपस्थित रहे
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम नवाबगंज में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने योग व व्यायाम का अभ्यास किया। इसके पश्चात समर कैंप में म्यूजिकल चेयर, योग एवं व्यायाम के साथ लूडो, कैरम, क्रिकेट, खोखो, वाॅलीबाॅल आदि खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। समर कैंप में नामांकित 30 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विद्यालय के अध्यापक मंसूर अहमद ने बताया कि यह समर कैंप 21 मई से प्रारंभ हुआ है, जो 15 जून तक सुबह सात से सुबह 10 बजे तक चलेगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। इस मौके पर शिक्षक राजकुमार व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।