फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man injured by stabbing him due to old rivalry

Bahraich News: पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू मारकर किया घायल

Wed, 26 Jun 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 26 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Young man injured by stabbing him due to old rivalry
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के माधवरेती में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की रात एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच-बचाव कराने आए उसके पिता और दोस्त को भी बेल्ट से जमकर पीटा। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के माधवरेती में सोमवार रात आठ बजे कोतवाली नगर के मोहल्ला गुड्डी कला निवासी कुनाल (20) पुराने लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद 10 युवकों ने कुनाल पर चाकू से हमला कर मरणासन्न कर दिया। मौके पर मौजूद पिता राम प्रकाश (46) और सूफीपुरा मोहल्ला निवासी दोस्त हिमांशु गुप्ता (20) को दबंगों ने बेल्ट और लात-घूसों से पीटा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा अस्पताल पहुंचे। कहा कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed