फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man dies in road accidents, 10 injured, three critical

Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, 10 घायल, तीन गंभीर

Thu, 03 Apr 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 03 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accidents, 10 injured, three critical
 खैरीघाट थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
बहराइच/चित्तौरा/शिवपुर/खैरीघाट/बिछिया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखदहीर के मजरा धन्नीपुरवा निवासी दानिश (28) मंगलवार की शाम अपने दोस्त कज्जन (18) के साथ रिसिया पार्क घूमने गए थे। जहां से देर शाम को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-नानपारा हाईवे पर रामगांंव थाना क्षेत्र में बेगमपुर के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार स्कूटी से टकरा गई। हादसे में दानिश बाइक सहित सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं कज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कज्जन को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद कज्जन को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दानिश के मौत की खबर सुनते ही पत्नी फरीदा खातून बेहोश हो गई। मृतक अपने पीछे दो साल व एक आठ माह के बेटे को छोड़ गया है। राहगीरों के मुताबिक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन



सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा दी कार
खैरीघाट थाना क्षेत्र में नानपारा-शिवपुर मार्ग पर मंगलवार की रात बाबा कुट्टी के पास पथार खुर्द निवासी साइकिल सवार राम केवल गुप्ता को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद रामकेवल बोलेरो चालक से नोकझोंक कर साइकिल सही करवाने की मांग कर रहे थे। दोनों के बीच हो रही नोकझोंक सुन बहोरिकापुर निवासी बाइक सवार पवन कुमार, गौड़िया बाैंडी निवासी विनय मिश्रा व खहिरिया रखौना निवासी जितेंद्र कुमार रस्तोगी भी रुक गए। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर खैरीघाट थाने से टीम के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव ने सभी घायलोंं को इलाज के लिए सीएचसी मेंं भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हेंं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव ने बताया कि कार चालक डल्लापुरवा निवासी निजामुद्दीन को कार सहित कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।



दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर
सुजौली थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी विनोद (35) बुधवार की सुबह साथी नरेश (30) के साथ बाइक से बिछिया जा रहे थे। इस दौरान बिछिया वन बैरियर के पास मिहिंपुरवा की ओर से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में नरेश व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुजौली थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। दूसरे बाइक सवार भी घायल हुए हैं, जो निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed