{"_id":"6878ded27ccb59f9d30c2203","slug":"young-man-died-in-bike-accident-in-bahraich-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, कुछ ही देर में टूट गई सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, कुछ ही देर में टूट गई सांसें
Thu, 17 Jul 2025 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Jul 2025 05:00 PM IST
सार
बहराइच में मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से घर में रोना-बिलखना मच गया। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है। गांव के पूर्व प्रधान बनवारी लाल ने बताया कि शिवकुमार उर्फ कटुल्ले (32) दोपहर में गिलौला-खुटेहना मार्ग पर गांव के ही एक मंदिर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को आनन फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। लेकिन, उनकी जान नहीं बच सकी। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन