{"_id":"68b752d859c3c051c4066148","slug":"yet-farmers-are-getting-fertilizer-for-rs-500-bahraich-news-c-98-1-brp1009-136080-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: यूरिया होने का दावा, फिर भी किसानों को 500 में मिल रही खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: यूरिया होने का दावा, फिर भी किसानों को 500 में मिल रही खाद
Wed, 03 Sep 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में खाद न मिलने पर थाने में तहरीर देने पहुंचे किसान। -संवाद
रिसिया/ मिहींपुरवा/नवाबगंज। कृषि विभाग का दावा है कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद किसानों को यूरिया 500 रुपये प्रति बोरी में खरीदनी पड़ रही है। मिहींपुरवा के किसानों ने क्षेत्र की दुकानों व समितियों से तस्करों को यूरिया देने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है, जबकि नवाबगंज के किसानों ने एक उर्वरक विक्रेता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कृषि विभाग का दावा है कि सभी साधन सहकारी समितियों के साथ ही दुकानों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है। इसलिए किसान परेशान न हों, लेकिन जिले में हकीकत बिलकुल अलग है। बृहस्पतिवार को रिसिया में किसान यूरिया के लिए भटक रहे थे, जहां एक दुकान पर उन्हें पांच-पांच सौ रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया मिली।
भैसाही के किसान मोनू, डिहवा के किसान राजू व पटना घोशियारी के किसान राजू प्रसाद का आरोप है कि कई दिन भटकने के बाद एक दुकान से उन्हें 500 देकर ही यूरिया मिली। इनका दावा है कि बहबुलिया महादा चौराहे पर स्थित खाद की एक दुकान एवं नर्सिंगडीहा शराब भट्टी के निकट स्थित खाद की दुकान पर ब्लैक में 500-500 रुपये में यूरिया बेची जा रही है।
विज्ञापन
नवाबगंज में किसान रामफेरन, मकसूद अली, राम दुलारे, वृजकिशोर, नंद किशोर, जगदीश, रियाज, सादिक अली, कलाम खां, उस्मान खां, जुबैद खां व सुंदर लाल ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है। पत्र के जरिये आरोप लगाया है कि उन लोगों ने बाजार के एक उर्वरक विक्रेता के यहां कई दिन पूर्व आधार व रुपये जमा कर दिए। गोदाम में उपलब्ध होने के बाद भी वह खाद नहीं दे रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव इस शिकायत की जांच कर रहे हैं।
मिहींपुरवा के किसानों का आरोप है कि क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों से भी नेपाल के तस्करों को यूरिया बेची जा रही है। सोमवार को सीमा क्षेत्र से कस्टम ने 70 बोरी इफ्को ब्रांड की यूरिया बरामद की थी। किसान गुड्डू लोधी, रामसागर, बाबूराम और बच्छराज ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। पोर्टल पर एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें बाइक सवार यूरिया नेपाल ले जाते हुए दिख रहे हैं।