फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Yashoda bought Kanhaiya's dress

यशोदा ने खरीदी कन्हैया की पोशाक

Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Yashoda bought Kanhaiya's dress
बहराइच। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर कोरोना काल के बीच भी मंगलवार को बाजार पूरी तरह कन्हैया के रंग में रंगा रहा। बाजारों में दिन भर यशोदा अपने लल्ला के लिए पोशाक खरीदतीं नजर आईं। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में रौनक छाई रही। भगवान श्रीकृष्ण के लिए स्पेशल झूले खरीदने के लिए बाजार में होड़ रही। देर रात तक खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

आज पूरे जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को मनाने के लिए मंगलवार को शहर के घंटाघर से लेकर पीपल चौराहा व घंटाघर से लेकर अग्रसेन चौराहा तक हर गली व हर कपड़े की दुकान में महिलाओं की भीड़ नजर आई। हर यशोदा मां अपने कान्हा के बेहतर कपड़ों को खरीदने के लिए उत्साहित दिखी। कन्हैया की ड्रेस को खरीदने के लिए बाजार में देर रात तक भीड़ रही। बाजार का पूरा माहौल कन्हैया के रंग में रंगा हुआ था। युवती हो या महिला हर कोई श्रीकृष्ण की पोशाक से जुड़ा सामान खरीदती दिखी।
विज्ञापन

खूब बिकी राधा-रानी की ड्रेस
घंटाघर बाजार के दुकानदार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। कोरोना काल में लोगों ने बचाव करते हुए समझदारी के साथ खरीददारी की। सबसे ज्यादा राधा-रानी की ड्रेस बिकी। बच्चे कपड़े पाकर उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रृंगार के लिए हुई खरीददारी
बाजार में बाल गोपाल के श्रृंगार की खरीदारी के लिए महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। बाल गोपाल को सजाने के लिए कान्हा जी के नेत्र, धोती-कुर्ता, मुकुट, कड़े, माला, मोर-पंख, राधा जी की लहंगा चुनरी, बाल, काजल, चूड़ी बिंदी समेत अन्य सामानों की महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed