{"_id":"6ae240b8bc9e23ed1c00b95a","slug":"wrestlers-won-five-medals-at-the-state-championship-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159359-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पहलवानों ने स्टेट चैंपियनशिप में जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पहलवानों ने स्टेट चैंपियनशिप में जीते पांच पदक
Thu, 29 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
पदक जीतने वाले दीक्षा कुमारी और जयवीर यादव के साथ मौजूद कोच। - स्रोत : खिलाड़ी
बहराइच। गोरखपुर में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित सीनियर ओपन स्टेट चैंपियनशिप में बहराइच के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। सभी विजेता सिविल लाइंस स्थित एक एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच डॉ. रामसजन यादव के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।
प्रतियोगिता में 57 किग्रा भार वर्ग की महिला कुश्ती में दीक्षा कुमारी और 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में जयवीर यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा, 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में रितेश यादव, 68 किग्रा महिला वर्ग में आकांक्षा जोशी और 76 किग्रा महिला वर्ग में वर्षा राजे ने कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी के संरक्षक व कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह और क्रीड़ाधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।