फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Worship the grandmother Rani Sati by offering urn

कलश अर्पित कर की दादी राणी सती की पूजा

Tue, 18 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Worship the grandmother Rani Sati by offering urn
नानपारा के राणी सती मंदिर में भादो मेला उत्सव पर होने कार्यक्रम के लिए कलश पूजा करतीं श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर में नगर की 13 महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परंपरा निर्वहन किया। इस दौरान दरबार को फूलों से सजाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सिर्फ परंपरा का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर में कलश यात्रा व मेला उत्सव को कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया है। मंदिर समिति की ओर से राणी सती दादी मां को 13 महिलाओं ने कलश अर्पित कर पूजा अर्चना की। कलश अर्पण के समय भजन गायक कुमार सानू, कंचन जायसवाल, किशन गुप्ता ने दादी का गुणगान करते हुए भजनों से अरदास लगाई।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप टेकड़ीवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में सिर्फ परंपरा का निर्वहन किया गया। मौके पर रामस्वरूप टेकड़ीवाल, सुरेश गोयल, राजेंद्र भानीरामका, पुलकित अग्रवाल, प्रतीक टेकड़ीवाल, आनंद पोद्यार, प्रेम अग्रवाल, केसरी पोद्यार, प्रीती अग्रवाल, कल्पना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed