फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Workers will reach every home, will plant the tricolor: Kamlesh

घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, लगाएंगे तिरंगा : कमलेश

Thu, 08 Aug 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 08 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Workers will reach every home, will plant the tricolor: Kamlesh
बहराइच में भाजपा कार्यालय पर बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि।
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने व लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर बुधवार को भाजपा अवध के क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा बहराइच पहुंचे और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


जिले में 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा अवध के क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर दस्तक देंगे। साथ ही सभी घरों पर तिरंगा लगाने के बाद भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर देशभक्ति की भावना जगाएंगे।
विज्ञापन

साथ ही तिरंगा यात्रा निकालने के 14 अगस्त को अखंड भारत विभाजन कार्यक्रम का आयोजन होगा। 12 से 14 के बीच विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की व आसपास सफाई कर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर बैठक कर समीक्षा की गई है और सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और लगातार राष्ट्र के विकास को लेकर काम कर रही है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, रणविजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि महसी अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed