फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Worker killed, one injured in accidents

Bahraich News: हादसों में श्रमिक की मौत, एक घायल

Thu, 09 Apr 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Worker killed, one injured in accidents
पयागपुर/चरदा। खजुरार मार्ग पर बुधवार रात एक डीसीएम पलट गई, जिसमें सवार एक श्रमिक की वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, चरदा क्षेत्र में एक महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पैंतौरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) बुधवार सुबह गांव के ही अनूप शर्मा के साथ डीसीएम से मजदूरी करने गए थे। वापस लौटते समय रात लगभग आठ बजे साहपारा-खजुरार मार्ग पर डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में प्रदीप वाहन के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी शीला देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में चरदा के गुलरिहा निवासी विद्यावती (45) बुधवार रात अपने घर से कल्यानपुर जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। भतीजे अरविंद उन्हें सीएचसी चरदा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed