फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Worker died after falling in borewell

बोरवेल में गिरकर मजदूर की मौत

Tue, 19 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Worker died after falling in borewell
नानपारा कोतवाली के राजवापुर में बोरिंग करते समय गड्डे में गिरने से श्रमिक की मौत के बाद जमा भीड़ ? - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के फाटा गांव में ट्यूबवेल के लिए बोरवेल की खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार को उसमें काम कर रहा एक मजदूर 30 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो जेसीबी लगाकर बोरवेल के बगल में गड्ढा खोदाने का प्रयास किया गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद भी शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है। मृतक के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के फाटा गांव में कपूर भट्ठा के मुनीम की ओर से कुएं से बोरिंग का काम कराया जा रहा था। ट्यूबवेल लगाए जाने के लिए बोरवेल की खोदाई की जा रही थी। बोरवेल की खोदाई के लिए नानपारा कोतवाली क्षेत्र के रजवापुर गांव निवासी त्रिलोकी (45) पुत्र श्रीराम उसमें मजदूरी का काम कर रहा था।
विज्ञापन

सुबह से बोरिंग का कार्य किया जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे त्रिलोकी गड्ढे के किनारे खड़ा था। तभी मिट्टी का करार गिरने से 30 फुट गहरे गड्ढे में वह गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर के शव को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी से बोरवेल के पास में खोदाई शुरू की गई, लेकिन देर रात तक उसका शव बाहर नहीं निकाला जा सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सात घंटे से खोदाई का कार्य लगातार जारी है। देर रात तक शव बाहर निकाले जाने की संभावना है। मृतक के भाई गिरधारी ने घटना की तहरीर दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed