फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Work will be done in municipal bodies with Rs 6.75 crores

Bahraich News: 6.75 करोड़ से नगर निकायों में हाेंगे काम

Sat, 11 Nov 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Work will be done in municipal bodies with Rs 6.75 crores
बहराइच। जिले की दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में 6.75 करोड़ से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। सबसे ज्यादा दो करोड़ 96 लाख रुपये से नगर पालिका परिषद बहराइच में काम होंगे। विकास कार्यों में सड़क की मरम्मत, जल निकासी, पेयजल, शौचालय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें 15वें वित्त आयोग अनटाइड ग्रांट और दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क की उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिसके बाद नगर नगर पालिका परिषद बहराइच, नानपारा नगर पंचायत रिसिया, जरवल व कैसरगंज में सड़क सुधार, जल निकासी, चौराहों के सौन्द्रर्यीकरण, प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प, प्रकाश व्यवस्था व निराश्रित गोवंश संरक्षण के 101 कार्यों के लिए छह करोड़ 74 लाख 42 हज़ार 337 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बहराइच के 43 कार्यों के लिए 2.96 करोड़, नगर पालिका परिषद नानपारा के 23 कार्यों के लिए 1.42 करोड़, नगर पंचायत रिसिया के 11 कार्यों के लिए 56 लाख 80 हजार, नगर पंचायत जरवल के 11 कार्यों के लिए 97 लाख 21 हज़ार व नगर पंचायत कैसरगंज के 13 कार्यों के लिए 81 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed