फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women,s protest

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women,s protest
बहराइच। सुजौली क्षेत्र में शौचालय निर्माण में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के हस्तक्षेप न करने से ठेकेदार पीले ईंटें लगवा रहे हैं, जिससे शौचालय की दीवार गिर रही है। इसकी शिकायत लोगों ने उपजिलाधिकारी व बीडीओ से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज महिलाओं ने रविवार को सब्जी मंडी परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन डीएम को भेजा।
विज्ञापन

मिहींपुरवा के खंड विकास अधिकारी आम आदमी के साथ महिलाओं की शिकायत पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 15 दिन पूर्व विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्य व्यवहार की शिकायत भाजपा के जिला मंत्री आनंद गोंड से की। इसके बाद भी व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही हैं।
विज्ञापन

अब सुजौली क्षेत्र के आनंद नगर बड़खड़िया व चहलवा की महिलाओं ने बीडीओ पर शिकायत का संज्ञान न लेने का आरोप लगाते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। जय मां अंबे गृहवाणी ग्रामोद्योग महिला विकास संस्थान के बैनर तले जुटीं 100 से अधिक महिलाओें ने गांवों में बन रहे शौचालय में मानकों की अनदेखी को लेकर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि शौचालय निर्माण में पीली ईंट का प्रयोग ग्राम प्रधान व ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। इसकी शिकायत बीडीओ से की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। संस्थान की अध्यक्ष सविता देवी ने कहा कि बड़खड़िया सब्जी मंडी परिसर में दबंगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं। इसकी भी शिकायत ग्राम विकास अधिकारी व बीडीओ से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

कहा कि शौचालय निर्माण में पीले ईंट के प्रयोग से दीवार व नींव गिर रही है। उन्होंने प्रदर्शन व बैठक के बाद जिलाधिकारी शंभू कुमार को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, आशा देवी, मालती देवी, सुमन देवी, अनीता, लालमुनी, बसंती, शांती, सूरज कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed