फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women locked bank

नहीं मिला कैश, महिलाओं ने जड़ा ताला

Sat, 03 Dec 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद से जारी कैश का संकट खत्म नहीं हो पा रहा है। बैंकों में पर्याप्त पैसा नहीं पहुंचने से हर ग्राहक परेशान है। कैश के अभाव में बैंक प्रबंधक और कर्मचारी भी गेट खोलने से डर रहे हैं। इसके चलते शनिवार को जिले के कई स्थानों पर बैंक नहीं खुले। नवाबगंज में नाराज ग्राहकों ने प्रदर्शन करने के साथ बैंक में अपना ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं नानपारा के गुरगुट्टा में बैंक का गेट बंद होने से भड़के लोगों ने नानपारा-बहराइच मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। एटीएम में भी पैसे नहीं नहीं होने से शनिवार को लोगों की दिक्कत बढ़ गई। जिले की बैंक शाखाओं में चार दिन से कैश की सप्लाई ही नहीं हो रही है। इसके चलते बैंक कैश विहीन हो गए हैं।
विज्ञापन


रोज की तरह शनिवार सुबह आठ बजे से ही लोग रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचने लगे। 10 बजे बैंक खुलने पर रुपये निकालने की उम्मीद में लोग दो घंटे पहले ही कतारों में खड़े हो गए। लेकिन कैश नहीं होने के चलते नानपारा, मिहींपुरवा, नवाबगंज, फखरपुर, महसी इलाकों में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक व अन्य शाखाओं के ताले ही नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधकों का कहना है कि कैश मिला ही नहीं। ऐसे में वह पूरे दिन उपभोक्ताओं को क्या जवाब दें। बैंक नहीं खुलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने नवाबगंज स्थित इलाहाबाद बैंक के गेट पर प्रदर्शन किया। महिला ग्राहकों ने बैंक में अपना ताला जड़ दिया। 


उधर नानपारा में गुरगुट्टा स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के गेट पर भी ताला लगा रहा। इससे गुस्साए लोगों ने नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बैंक के शाखा प्रबंधक एचएस खप्पा ने बताया कि कल से कैश नहीं मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed