फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women gave arghya to the rising sun

महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Sat, 21 Nov 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Women gave arghya to the rising sun
- बहराइच शहर के बेरिया तालाब में छठ पूजा पर सुबह उगते हुए सूरज को अर्ध्य देतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कामयाबी, वैभव और समृद्धि के कारक सूर्य देव अपने सातों घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर अपनी दुलारी बहन छठ मैया के व्रतियों को आशीष देने के लिए उगे। सूर्य देव की पहली किरण को देखने के लिए बेताब व्रत रखने वाली महिलाओें ने नदी के अंदर कमर तक भरे पानी में छठ मैया के गीत आजू के दिनवां हो दीनानाथ, हे लागत एतनी देर... आदि गाकर सूर्यदेव के निकलने का इंतजार किया। सतरंगी छटाओं के बीच आसमान में प्रकट हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हुआ। छठ पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों का प्रसाद का वितरण कर 36 घंटे से किए निर्जल व्रत को तोड़ा। इस दौरान घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद शनिवार की सुबह पौ फटने से पहले घाटों पर महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर तीन बजे ही व्रत रखने वाली महिलाओं की टोलियां घाटों पर पहुंचनी शुरू हो गईं। हल्के कोहरे के बीच घाटों पर भगवान सूर्य की उपासना में जुटीं महिलाओं के समूह का दृश्य अद्भुत था। रास्ते भर महिलाएं छठी मैया के गीत गाती रहीं। महिलाओं के साथ घर के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। घाट पर पहुंचकर महिलाओं ने वेदी पर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

महिलाएं जल-कलश रखकर धूप व दीप से पूजन-अर्चन करने के बाद नदी और तालाब में भरे पानी के अंदर जाकर छठ मैया की आराधना में जुट गईं। छठ पर्व पर पूजा-अर्चना को लेकर शहर के मरीमाता मंदिर, झिंगहाघाट व छोटी बेरिया पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। सुबह आसमान में सूर्य के दर्शन होते ही व्रत रखने वाली महिलाओं ने अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि और सलामती की दुआ मांगी। छठ मैया की पूजा के बाद महिलाओं ने प्रसाद का वितरण कर छठ पर्व का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले जैसा रहा माहौल
छठ पर्व पर पूजा के लिए शहर के मरीमाता मंदिर, झिंगहाघाट व छोटी बेरिया के घाटों का नजारा मेले जैसा रहा। चारों ओर भीड़ नजर आई। लोग गोले-पटाखे दगाते रहे। हर चेहरे पर उत्सव जैसा माहौल छाया रहा। व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ आए परिवार के लोगों ने भी पानी मेें घुसकर आनंद लिया।

सुरक्षा में तैनात रही फोर्स, मौजूद रहे गोताखोर
छठ पर्व पर पूजा के लिए घाटों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान सादी वर्दी में लोगों के बीच घूमकर जायजा लेते रहे। अर्घ्य देने के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए गोताखोर पूजन-अर्चन के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed