{"_id":"583c636c4f1c1b2d1ede55a1","slug":"woman-unconscious-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में धक्कामुक्की से महिला बेहोश, ग्रामीण का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में धक्कामुक्की से महिला बेहोश, ग्रामीण का पैर टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में धक्कामुक्की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के अवकाश के बादसोमवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ से अफरा तफरी की स्थिति दिखी। लेकिन शहर के कई बैंकों में पैसा ही नहीं पहुंचा था। ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में अव्यवस्था के चलते धक्कामुक्की और भगदड़ के हालात पैदा हो गए। इसकी चपेट में आने से रुपईडीहा स्थित इलाहाबाद बैंक में एक अधेड़ का पैर फ्रेक्चर हो गया।
एक महिला ग्राहक बेहोश हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। फखरपुर में बैंक प्रबंधक ने एक दिव्यांग ग्राहक के साथ अभद्रता की। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद बैंकों में कैश की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। हालात सामान्य होने के अधिकारियों के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि लोग जरूरत भर कर भी कैश अपने बैंक खाते से नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को तीसरे दिन बैंक खुले तो सुबह नौ बजे से ही बैंक के सामने लोगों की कतारें लग गईं। शहर के पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, विजया बैंक समेत कई अन्य बैंकों में दो दिन बाद भी कैश नहीं भेजा गया। इसके चलते इन बैंकों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग पैसा निकालने पहुंचे लेकिन निराश होकर लौटे।
बैंक प्रबंधकों ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा के चेस्ट रूम से कैश नहीं भेजा गया है। शाम तक कैश आने की उम्मीद जताई। अन्य बैंकों में लेनदेन हुआ लेकिन अफरा तफरी की स्थिति रही। ग्रामीण क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक सुबह से लेनदेन की शुरू हुआ लेकिन भीड़ के चलते काफी अव्यवस्था रही।
बैंक में तैनात दो सिपाही भीड़ को नियंत्रित करने में बेबस नजर आए। रुपईडीहा स्थित इलाहाबाद बैंक में निधिनगर पचपकरी निवासी आकांक्षा मिश्रा पुत्री परमेश्वर दयाल अपने खाते से पैसा निकालने पहुंची थीं। सुबह से लाइन में लगी आकांश दोहपर एक बजे धक्कामुक्की के बीच बेहोश हो गई। इससे अफरा तफरी मच गई।
पासबुक पर दर्ज पते के आधार पर ग्रामीणों ने घर पर सूचना दी। भाई अनिल मिश्रा बैंक पहुंचे तो आकांक्षा को अस्पताल पहुंचाया। उधर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की चरदा बाबागंज शाखा में देवरा निवासी मुनौवर अली (50) पैसा निकालने पहुंचे थे। भारी भीड़ और धक्कामुक्की के बीच मची भगदड़ की चपेट में आकर मुनौवर का पैर फ्रेक्चर हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मिहींपुरवा, नवाबगंज, नानपारा, महसी, फखरपुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज समेत अन्य स्थानों की बैंकों में भी लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को कैश निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।