{"_id":"69a48d38bdf2c3a4fd00bf3b","slug":"woman-seriously-injured-in-attack-by-violent-animal-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145208-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हिंसक जानवर के हमले में महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हिंसक जानवर के हमले में महिला गंभीर
Mon, 02 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
हिंसक जानवर के हमले में घायल रामावती। -संवाद
बहराइच। चांदपारा गांव में शनिवार शाम खेत देखने गई महिला पर अज्ञात हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को महसी सीएचसी में से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
रामावती (55) शनिवार को प्रतिदिन की तरह गांव के बाहर स्थित खेत की निगरानी करने गईं थीं। जब वह खेत की मेड़ पर टहल रहीं थीं, तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे किसी हिंसक वन्यजीव ने उनपर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े, हांका लगाने पर वन्यजीव रामावती को छोड़कर गेहूं के खेत में घुस गया। हमले में उनके चेहरे और गले पर गहरे जख्म हो गए हैं।
विज्ञापन
उनके पुत्र बुद्धिलाल ने बताया कि मां को महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार देर रात उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, लेकिन अभी तक कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते गांव के लोग दहशतजदा हैं।
घटना के बाद हिंसक वन्यजीव की उपस्थिति से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में हमलावर जानवर को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे भेड़िया बता रहे हैं, तो कुछ तेंदुए की आशंका जता रहे हैं।