फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman on her way to a funeral crushed to death by a truck

Bahraich News: अंतिम संस्कार में जा रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत

Wed, 13 May 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman on her way to a funeral crushed to death by a truck
सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़।
महसी/जरवल। रिश्तेदारी में मंगलवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही महिला की ट्रक से कुलचकर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसी तरह दो अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना हरदी के गदामार खुर्द निवासी सुहागा (45) की रिश्तेदारी में एक महिला का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह मंगलवार दोपहर बेटे सुरेश कुमार (22) के साथ पैदल घर से निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सुहागा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल सुरेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इसी थाने के पूरे सीताराम गांव निवासी गंगाराम (65) मंगलवार को मवेशी चराने गए थे। इस दौरान वह सड़क किनारे बैठे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी महसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दरगाह इलाके में सीवान बिहार निवासी रमाकांत (65) चाय की दुकान चलाते थे। सोमवार देर रात वह पानी भरने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी वाहन की उन्हें टक्कर लग गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय निवासी अनूप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बाइकों की टक्कर में दो घायल
जरवलरोड थाने के परसा गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में परसा निवासी अखिल शर्मा (28) और बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर के शायपुर निवासी दुर्गेश (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed