फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   woman mistook cub for kitten and attacked by leopard In Bahraich Her condition critical

Bahraich: बिल्ली का बच्चा समझ महिला ने शावक को गोद में उठाया, इसी समय छिपे हुए तेंदुए ने किया हमला; हालत नाजुक

Sun, 12 Oct 2025 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 04:44 PM IST
सार

कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के नवीनपुरवा मटेही गांव में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। 12 घंटे के अंदर दो लोगों पर हमला किया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
woman mistook cub for kitten and attacked by leopard In Bahraich Her condition critical
हमले में घायल सनबरसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में रविवार की सुबह शावकों को बिल्ली का बच्चा समझकर गोद में उठाने की कोशिश कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह जान बचाने के लिए तेंदुए से 2 मिनट तक संघर्ष करती रही। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे भगाकर महिला की जान बचाई और अस्पताल पहुंचाया। 12 घंटे के अंदर तेंदुए का यह दूसरा हमला है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन


घटना निशानगाड़ा रेंज के नवीनपुरवा मटेही गांव की है। यहां सुबह करीब 6 बजे गांव निवासी रामबहादुर की पत्नी सनबरसी (35) खेत जाने के लिए घर से निकली थी। वह पूर्व प्रधान अचल राना के घर के पास पहुंची तो मार्ग पर दो नन्हें शावकों को बिल्ली समझकर उनके पास चली गई। उसने एक शावक को गोद में लेकर दूसरे को उठाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इसी समय झाड़ियों में मौजूद तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसने जान बचाने के लिए शोर मचाया। साथ ही करीब 2 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। चीख सुनकर परिवार और गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े। भीड़ देखकर तेंदुआ महिला को छोड़ शावकों के साथ गन्ने के खेत में घुस गया। हमले में महिला की पीठ और गले पर गहरे जख्म हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे में दो लोगों पर किया हमला

घरवालों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजौली पहुंचाया। वहां से उसे सीएचसी, मिहींपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव में मौजूद है। वह लोगों पर हमले कर रही है। 12 घंटे के अंदर गांव में दो घटनाएं हुईं। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। इससे पहले शनिवार की शाम तेंदुए के हमले में गांव निवासी रमाशंकर घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed