फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman hit by train, leg amputated

Bahraich News: ट्रेन की चपेट में आई महिला, कटा पैर

Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman hit by train, leg amputated
बिछिया। तिकुनिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला का पैर कट गया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन



मैलानी से नानपारा जा रही ट्रेन संख्या 52264 बुधवार सुबह आठ बजे के आसपास तिकुनिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास से गुजर रही थी। ट्रैक के किनारे बकरी चरा रही सुनीता बकरी को ट्रैक के निकट से हटाने के प्रयास में रेलगाड़ी की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


शोर मचाते हुए आसपास के लोग दौड़े। इस पर चालक ने ट्रेन रोक दी। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही, बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। करीब 40 मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। इस दौरान बिछिया, मुर्तिहा और निशानगाड़ा स्टेशनों पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे रेलवे व स्थानीय कर्मियों ने घायल सुनीता को तिकुनिया सीएचसी भिजवाया। इसके बाद रेल यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed