{"_id":"69cd72a5acd46d5d5107f444","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-146807-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में महिला की जान गई
Thu, 02 Apr 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
मटेरा। गौरा धनौली गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन उसकी ससुराल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, ससुराल पक्ष ने बीमारी के कारण मौत होने की बात कही।
मृतका की मां ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है। मटेरा क्षेत्र के गौरा धनौली निवासी आंचल (23) की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर उनकी मां पूनम कौर समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया।
वहीं, पति महेंद्र सिंह ने आंचल की मौत बीमारी के कारण होने की बात कही। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मटेरा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
आंचल की मां पूनम कौर ने अपने दामाद सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर मोटरसाइकिल, सोने की चेन और चार लाख रुपये की नकदी की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।