{"_id":"6aef78bf9926b01eae04e250","slug":"woman-dies-in-collision-with-tractor-trolley-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159895-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत
Sun, 08 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर। धनतेरस पर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही एक महिला शुक्रवार शाम राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसगांव निवासी सुनीता गौतम (35) शुक्रवार शाम धनतेरस के अवसर पर घरेलू सामान की खरीदारी करने भग्गड़वा बाजार गई थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे वह बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के पास वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी चिरैयाटांड़ ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका के पति सोनू गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। थाना प्रभारी हुजूरपुर विपिन प्रकाश सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।