{"_id":"58dbf8514f1c1bef4c63e3a0","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की करंट से मौत, सास झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की करंट से मौत, सास झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया गांव निवासी एक विवाहिता की पानी भरने के दौरान मोटर (टुल्लू) में करंट आने से मौत हो गई। बचाने दौड़ी सास भी झुलस गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली देहात के चिलवरिया चौकी अंतर्गत इमलिया बड़ागांव निवासी हरेकृष्ण वर्मा की पत्नी किरन वर्मा (24) घर में लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। हैंडपंप में मोटर भी लगा हुआ था।
नल का हैंडल पकड़ते ही किरन करंट की चपेट में आ गई। पास मौजूद सास उसे बचाने दौड़ी। जिसमें उसका हाथ भी करंट लगने से झुलस गया। किसी तरह लोगों ने घर की बिजली काटकर उसे बचाया।
विज्ञापन
हालांकि किरन की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।