{"_id":"68b8a07522f6c6b3a001d076","slug":"woman-dies-after-getting-stuck-in-a-grinder-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136138-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चक्की में फंसकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चक्की में फंसकर महिला की मौत
Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर/नानपारा। मेहरबान नगर गांव में बुधवार शाम लाही का तेल निकलवाने गईं एक वृद्ध महिला की चक्की के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर वाले पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।
सलीकाबाद, नानपारा देहात निवासी जमुना देवी (70) बुधवार शाम करीब चार बजे मेहरबान नगर गांव में लगी चक्की पर लाही का तेल निकलवाने गई थीं। उसी दौरान उनकी साड़ी चक्की के घूमते हुए पट्टे में फंस गई। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, मशीन की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पाकर परिजन विलखते हुए पहुंचे, ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी नहीं हैं।