{"_id":"57d988524f1c1b2d46d49100","slug":"woman-died-in-accident-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
accident
जरवलरोड के तूफानी चौराहा पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और भतीजा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाराबंकी जिले के थाना रामनगर निवासी अवधेश शुक्ला स्वास्थ्य विभाग में महादेव स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह पत्नी माया शुक्ला (45) के साथ बाइक से गोंडा के कर्नलगंज में बेटौरा धर्मस्थल पर पूजा करने गए थे। उनके साथ तीन वर्षीय भतीजा गोलू भी था।
बाइक सवार दंपती जब दोपहर बाद घर लौट रहे थे। तभी जरवलरोड थाना अंतर्गत तूफानी चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। माया सड़क पर गिर गई। उन्हें ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। जबकि अवधेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलू बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
अवधेश को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एके यादव ने कड़ी मशक्कत कर जाम हटवाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का जरवल रोड पुलिस ने पीछा कर उसे बाराबंकी जिले की सीमा में रामनगर के निकट रोक लिया।