फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman burnt the shock of high tension wire

हाईटेंशन तार में उलझी महिला जिंदा जली

Wed, 03 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt the shock of high tension wire
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
परसिया आलम गांव में एक महिला रात में खेत की ओर गई थी। तभी वहां लटक रहे एचटी लाइन से उसका कंधा छू गया। मौके पर ही महिला जिंदा जल गई। सूचना घर परिवारीजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम परसिया आलम गांव के पास से गुजरी एचटी लाइन का तार अरसे से काफी नीचे झूल रहा है। इसी लाइन से बिजली की सप्लाई की जाती है। मंगलवार देर रात गांव निवासी सहजराम की पत्नी कुसुमा (55) नित्यक्रिया के लिए घर से खेत के लिए निकली थी।
विज्ञापन


कुसुमा जब खेत मेें पहुंची तो अंधेरा होने के कारण लटक रहे एचटी लाइन को नहीं देख सकी। उसका कंधा तार से छू गया। मौके पर ही करंट से कुसुमा धू-धू कर जिंदा जल गई। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


इस मामले में अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद से बात की गई तो वे बोले जानकारी नहीं है। पता करवाकर जांच करवाएंगे। तार कैसे लटक रहा था, इसकी जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed