बहराइच में मंझारा तौकली ग्राम पंचायत में सोमवार रात भेड़ियों ने फिर कहर बरपाया। गांव प्यारे पुरवा में अहाते में सो रहे बुजुर्ग दंपती पर भेड़ियों ने हमला कर उन्हें जिंदा चबा लिया। घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, देवनाथ पुरवा और भृगु पुरवा में भेड़ियों के हमले से महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों से गांवों में दहशत का माहौल है।
{"_id":"68db7dace5d233982306b805","slug":"wolves-terrorize-uttar-pradesh-couple-chewed-alive-bahraich-villagers-trapped-in-their-home-2025-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में भेड़ियों की दहशत : बहराइच में दंपती को जिंदा चबाया, बचने के लिए हाथ-पैर पटकते रहे; घर में कैद ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भेड़ियों की दहशत : बहराइच में दंपती को जिंदा चबाया, बचने के लिए हाथ-पैर पटकते रहे; घर में कैद ग्रामीण
Tue, 30 Sep 2025 12:42 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:42 PM IST
सार
बहराइच में भेड़ियों ने घर के बाहर सो रहे दंपती पर अटैक कर दिया। दोनों को चबा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बता दें कि इलाके में लगातार भेड़ियों का हमला जारी है। इससे लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
Wolf Attack
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महसी तहसील के रकबा गांव में लाठी-डंडा लेकर रखवाली करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
गांव वालों पर भी किया हमला
सुबह देर तक दंपति घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा झब्बर खोजते हुए अहाते पहुंचा। वहां मां-बाप के क्षत-विक्षत शव देखकर उसकी चीख निकल गई। गांव के लोग इकट्ठा हुए तो सभी सन्न रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ने के खेतों में भेड़ियों का झुंड घूमता देखा गया है। इसी रात भेड़ियों ने देवनाथ पुरवा की सेबरी (30) और भृगु पुरवा के रामू पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का इलाज जारी है।

प्रतीकात्मक फोटो।
डीएफओ से बंद किया फोन
गांव में फैली दहशत को देखते हुए लोग रात में जागकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अभी तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। डीएफओ राम सिंह यादव दो दिन से न मीडिया से बात कर रहे हैं और न ही फोन रिसीव कर रहे हैं।

जिले में भेड़ियों के 80 से अधिक हमले
बिलखते हुए मां ने कहा कि हमला भेड़िये ने किया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने तेंदुए को देखा है। वन विभाग अभी तक पक्के तौर पर कुछ कह नहीं पा रहा है। 10 मार्च 2024 से अब तक जिले में भेड़ियों के 80 से अधिक हमले हो चुके हैं।

भेड़िये के हमले में हुई मौतों पर एक नजर
10 मार्च 2024 : मिश्रनपुरवा निवासी सायरा (03)
23 मार्च 2024 : नयापुरवा निवासी छोटू (02)
17 जुलाई 2024 : मक्कापुरवा निवासी अख्तर रजा (डेढ़ वर्ष)
27 जुलाई 2024: नकवा निवासी प्रतिभा (2)
03 अगस्त 2024 : कोलैला निवासी किशन (07)
18 अगस्त 2024 : सिंगिया नसीरपुर निवासी संध्या (04)
22 अगस्त 2024: भटौली निवासी खुशबू (04)
25 अगस्त 2024 : कुम्हारनपुरवा निवासी रीता देवी (52)
26 अगस्त 2024 : दिवानपुरवा निवासी अयांश (05)
01 सितंबर 2024 : नववन गरेठी निवासी अंजली (02)
03 जून 2025: गदामार के गढीपुरवा निवासी आयुष (2)
10 सितंबर : मंझारा तौकली के परागपुर निवासी ज्योति (4)
12 सितंबर : भौंरी के बहोरवा निवासी संध्या (4 माह)
20 सितंबर: मंझारा तौकली गंदूझाला गांव निवासी अंकेश (3)