फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wolf snatched innocent child playing inside house broad daylight ran away Villagers rescued him his condition

Bahraich: घर के अंदर से मासूम को दबोच ले भागा भेड़िया, सात ग्रामीणों पर भी किया हमला

Tue, 23 Sep 2025 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Sep 2025 03:36 PM IST
सार

बहराइच में भेड़िया घर के अंदर  खेल रहे चार साल के बच्चे को दबोच ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर बच्चे को छुड़ा लिया। भेड़िये के हमले में कई ग्रामीण भी घायल हो गए।

विज्ञापन
wolf snatched innocent child playing inside house broad daylight ran away Villagers rescued him his condition
ग्रामीणों के दौड़ाने पर बच्चे को छोड़कर भागा भेड़िया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेड़िए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर बाबा बंगला गांव में भेड़िया चार वर्षीय मासूम को घर के अंदर से दबोचकर ले भागा। बच्चे की चीख और परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो भेड़िया धान के खेत में बच्चे को छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में चल रहा है। वहीं अन्य स्थानों पर भेड़िये के हमले में महिला समेत सात लोग जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन

  
गांव निवासी प्रिंस (4) पुत्र शोभाराम प्रतिदिन की तरह मंगलवार दोपहर में अपने फूस के घर में दरवाजे पर खेल रहा था, तभी अचानक आए भेडिये ने झपट्टा मारकर उसे दबोच लिया और खेत की तरफ भागा। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े और भेड़िये का पीछा किया। लोगों की भीड़ देख भेड़िया बच्चे को घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में छोड़कर गन्ने के खेत में भाग निकला। हमले में प्रिंस गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घायल बच्चे को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Azam Khan News: 23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, पिता को लेने पहुंचे बेटे; समर्थकों में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- जेल से निकले आजम खां: सपा नेताओं की 73 गाड़ियों का हुआ चालान, करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया


बच्चे पर हमला करने के बाद भेड़िये ने मंझारा तौकली के भिरगूपुरवा निवासी सूरज लाल (70) पुत्र गनपत, राजा राम (65) , देवनाथ पुरवा निवासी सुशीला (55) पत्नी शिव प्रसाद, गंगाराम (60), रामलाल गौतम (65), गंधु झाला निवासी पृथ्वीराज राज पाल (55) पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। इन ग्रामीणों पर भेडिया तब हमलावर हुआ जब वह अपने खेत में काम कर रहे थे या खेत से घर को लौट रहे थे। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed