{"_id":"6878005bedc255adae0b9751","slug":"wo-smugglers-arrested-with-eight-wild-turtles-bahraich-news-c-98-1-brp1009-133737-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आठ जंगली कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आठ जंगली कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 17 Jul 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के ककरहा रेंज में पकड़े गए शिकारी।
बहराइच। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के ककरहा रेंज से मंगलवार देर शाम आठ कछुओं के साथ दो लोगों को वन टीम ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों तस्करी के लिए कछुओं को ले जा रहे थे। बुधवार को इन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया।
वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान बाघों के संरक्षित ककरहा रेंज के हसुलिया पूर्वी बीट के कक्ष संख्या चार के पास दो व्यक्ति घूमते मिले। इन्हें वन टीम ने पकड़ लिया। उनके पास मौजूद बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें आठ जंगली कछुए मिले। इस पर टीम दोनों को रेंज कार्यालय ले आई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी में से एक की पहचान राजेश निवासी भगड़िया थाना मुर्तिहा व दूसरे की पहचान लल्लन निवासी टेपरा कुड़वा थाना मोतीपुर के रूप में हुई। आरोपियों को बुधवार टीम ने कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया गया, वहां उसे दोनों को जेल भेज दिया गया।