फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wish you a merry Christmas in the churches

गिरजाघरों में गूंजा विश यू मेरी क्रिसमस

Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Wish you a merry Christmas in the churches
बहराइच। क्रिसमस पर्व की खुशियां, पार्टी, उत्साह, प्रार्थना सभा व शुभकामनाओं के साथ ही शुक्रवार को पूरे जिले में विश यू मेरी क्रिसमस की गूंज रही। प्रभु यीशु के आधी रात में जन्म के बाद शुक्रवार की सुबह से गिरजाघरों में प्रार्थना का दौर शुरू हो गया। ठंड के बीच ईसाई समाज के लोग चर्च में पहुंचे। कोरोना का साया क्रिसमस पर नजर आया, लेकिन यीशु के जन्मदिन की खुशी में कोई कमी नजर नहीं आई। लोगों ने प्रभु यीशु से कोरोना समाप्ति की प्रार्थना की। इस दौरान सेंटाक्लाज ने लोगों को बधाई देते हुए उपहार बांटे।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व को लेकर सुबह गिरजाघरों में प्रार्थना करने के बाद ईसाई समाज के लोगों के साथ अन्य लोगों ने कैंडल जलाए। लोगों ने एक-दूसरे को विश यू मेरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी। जिले के सभी चर्च झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए रहे। जेल रोड पर स्थित सीएनआई चर्च में पादरी आनंद मसीह ने लोगों से प्रभु यीशु के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की और उपदेश सुनाया। इसके अलावा शहर के कैथोलिक, मेथोडिस्ट समेत जिले के सभी चर्च में पादरी ने प्रभु यीशु के संदेश को पढ़कर सुनाया। क्रिसमस के मौके पर कई जगहों पर सेंटाक्लाज ने विश यू मेरी क्रिसमस बोलकर उपहार बांटे।
विज्ञापन

कैंडल जलाकर प्रभु से की प्रार्थना
क्रिसमस के मौके पर जिलों के चर्च में ईसाई समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी गिरजाघर पहुंचे। कैंडल जलाकर प्रभु से प्रार्थना की। कोरोना काल की समाप्ति के साथ लोगों की सलामती की कैंडल जलाकर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने सजाई झांकी
रुपईडीहा। कस्बे के चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। एजी चर्च के पादरी अवधेश कुमार ने बताया कि ईसा मसीह का जन्म 25 दिसंबर को रात बारह बजे बेथलहेम शहर की एक गोशाला में हुआ था। इस दिन अन्य धर्मों के लोग भी चर्च में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते हैं। बच्चों की ओर से झांकी सजाई गई। साथ ही नाटक प्रस्तुत किया गया।
बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed