फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wildlife attack on farmer

Bahraich News: चारा लाने गए किसान पर वन्यजीव का हमला

Wed, 03 Sep 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 03 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Wildlife attack on farmer
खैरीघाट में जंगली जानवर के हमले में घायल ग्रामीण। -संवाद
खैरीघाट। सरयू नदी के कछार स्थित पिपरिया गांव निवासी किसान मंगलवार को मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। तभी किसी अज्ञात वन्यजीव ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने हमले में घायल किसान तिलक राम का सीएचसी शिवपुर में इलाज कराया।
विज्ञापन



घायल किसान तिलक राम ने बताया कि झाड़ी से निकलकर तेंदुए ने उन पर झपट्टा मारा। हमले के बाद किसी तरह उन्होंने जान बचाई। ग्रामीणों में इस घटना से दहशत फैल गई है। हालांकि, वन विभाग ने तेंदुए के हमले से इन्कार किया है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने कहा कि संभव है कि हमला कुत्तों का हो या किसान कांटों से घायल हुआ हो। एहतियात के तौर पर वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। जानवर के पगचिह्न तलाशे जा रहे हैं। टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed