फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wild elephants trampled crops on 13 bighas of land in Sujauli.

Bahraich News: सुजौली में जंगली हाथियों ने 13 बीघा फसल रौंदी

Sun, 06 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants trampled crops on 13 bighas of land in Sujauli.
भैसाही गांव में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल। -संवाद
बिछिया। सुजौली रेंज में जंगली हाथियों का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात भैंसाही गांव के बाहर खेतों में करीब पांच हाथियों का झुंड घुस गया। हाथियों ने धान और गन्ने की करीब 13 बीघा खड़ी फसल रौंद दी। इससे चार किसानों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड देर रात गिरनफटवा इलाके में पहुंचा। खेतों में घुसते ही उनकी चिंघाड़ सुनकर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शोर मचाया, ढोल बजाए और हांका लगाकर हाथियों को खेतों से दूर भगाने का प्रयास किया। डेढ़ घंटे की काफी मशक्कत के बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन



हाथियों ने किसान वासुदेव की करीब चार बीघा धान, बसरू की दो बीघा धान, रामसरन की करीब पांच बीघा गन्ना और वारिस अली की दो बीघा धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों के मुताबिक हाथियों ने खड़ी फसल को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान वासुदेव, रफीक, नियाज, रामसरन और वारिस समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय है। हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed