{"_id":"63e536d39ee7f1a095098c20","slug":"wild-elephants-trample-crops-bahraich-news-c-13-1-82129-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: खेतों में जंगली हाथियों का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: खेतों में जंगली हाथियों का उत्पात
Thu, 09 Feb 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे क्षेत्रों में नेपाल से आए जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सुजौली रेंज के नेवलापुर जंगल के पास खेतो में बुधवार देर रात जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया। किसानों के मुताबिक बुधवार देर रात को जंगल से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने उनके खेतों में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान रात 10 बजे के आसपास जंगली हाथियों के एक झुंड ने नेवलापुर जंगल के पास में स्थित सरसों गेहूं के खेतों में फसलों को बर्बाद कर दिया। इस दौरान अब्बास निवासी घूरेपुरवा, विभीषण और चउवा की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
अब्बास के मुताबिक नेवला पुर जंगल के पास में 20 बीघे गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मामले की सूचना मौके पर सुजौली रेंज को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार के निर्देशन में वन दरोगा अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। वन कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों को जंगली हाथियों के हमले के प्रति जागरूक भी किया गया है। वन विभाग की माने तो बिछिया से गिरजापुरी जाने वाले मार्ग पर एक बार फिर जंगली हाथियों को देखा गया है। जिसको देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी कर्तनिय घाट रेंज विजय मिश्रा के द्वारा वन कर्मियों की गश्त भी तेज कर दी गई है।