फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wild creatures run away after catching innocent

मासूम को दबोचकर भागा जंगली जीव, शोर मचाने पर छोड़ा

Sun, 29 Nov 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Wild creatures run away after catching innocent
बहराइच। एकघरा ग्राम पंचायत के कोड़री गांव निवासी 11 माह का मासूम बीती शाम घर के सामने बैठा था। इसी दौरान अज्ञात जंगली जीव पहुंच गया। वह मासूम को दबोचकर खेत की ओर भागने लगा। यह देख परिवारीजनों ने शोर मचाया तो जंगली जीव बच्चे को छोड़कर भाग गया। घायल मासूम को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वनकर्मियों ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत एकघरा ग्राम पंचायत के कोड़री गांव निवासी धर्मेंद्र (11 माह) पुत्र ओमप्रकाश शनिवार की शाम घर के दरवाजे पर बैठा खेल रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से कोई जंगली जीव आया। वह मासूम को दबोच कर खेत की ओर भागने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिवारीजनों ने शोर मचाया तो जंगली जीव मासूम को छोड़ कर गन्ने की खेत की ओर भाग गया। घायल मासूम को सीएचसी शिवपुर पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील का कहना है कि वनकर्मियों ने मौके का मुआयना किया है। तेंदुए का हमला नहीं लग रहा है। भेड़िया या अन्य किसी जीव ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed