{"_id":"67c0b6e4ec1774cc640e4087","slug":"wifes-nose-cut-off-in-dispute-serious-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-127307-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विवाद में पत्नी की काट ली नाक, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विवाद में पत्नी की काट ली नाक, गंभीर
Fri, 28 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
नाक काटे जाने से जख्मी सरोज कुमारी। -संवाद
कैसरगंज (बहराइच)। देवलखा चौराहे पर बुधवार की शाम निकली शिव बरात के दौरान दंपती में झगड़ा हो गया। युवक ने पत्नी की नाक काट ली जिससे वह लहूलुहान हो गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पति को अलग हटाते हुए घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घायल देवलखा गांव निवासी सरोज कुमारी (28) ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर गांव स्थित देवलखा चौराहा से शिव बरात निकल रही थी। उसी दौरान उनके बच्चे सड़क पारकर भीड़ में चले गए जिन्हें बुलाने के लिए वह भी वहां चली गईं।
इसी बात से नाराज होकर पति आए और झगड़ा करते हुए पिटाई करने लगे। अचानक अपने दांतों से उनकी नाक पर काट लिया जिससे वे जख्मी हो गईं। बरात की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर आकर पति से उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मेडिकल की इमरजेंसी पर तैनात डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने जख्मी सरोज का इलाज किया और हालत खतरे से बाहर बताई। घटना के संबंध में कैसरगंज कोतवाल हरेंद्र मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।