फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife thrown from roof due to money dispute, death

रुपयों के विवाद में पत्नी को छत से फेंका, मौत

Sun, 21 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Wife thrown from roof due to money dispute, death
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में रुपये खर्च करने को लेकर पति व पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी की बात पति को बुरी लगी तो वह उसे मारने-पीटने लगा। दोनों छत पर झगड़ा कर ही रहे थे कि बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी को छत से धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। उसके पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस भी बरामद हुये। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के फूलचंद ने कुछ दिन पहले अपना खेत बेचा था। खेत बेचने के बाद मिले पैसे को अपनी मनमर्जी से खर्चा कर रहे थे। बेवजह रुपये खर्च करना इनकी पत्नी किरन को अखर रहा था। इसी को लेकर आए दिन दोनों में कहासुनी हो जाती थी। शनिवार की देर रात दोनों में रुपये खर्च करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई और बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। महिला अपना बचाव करती हुई छत पर चली गई। पति वहां पहुंचा और फिर कहासुनी शुरू हुई। पति का आक्रोश बढ़ा और उसने मारते-मारते पत्नी को छत से धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरने पर पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी महिला के पिता को हुई। मृतका के पिता रानीपुर थाना क्षेत्र के ऐलिहा गांव निवासी रामहर्ष यादव ने पुलिस को सूचना दी। वह बेटी की ससुराल पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर से पति फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी पति फूलचंद को उमरपुर पुल के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed