फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wife's murder

पति ने पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा

Thu, 27 Jun 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
wife's murder
बिछिया (बहराइच)। बाजपुर बनकटी गांव में गुरुवार सुबह पति के कमाई के पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान युवक ने पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में युवक समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सुजौली अंतर्गत बाजपुर बनकटी गांव निवासी रामू और उसकी पत्नी तारावती (35) के बीच कमाई के पैसे को लेकर रात में विवाद शुरू हुआ। इस दौरान दोनों में जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच रामू ने पत्नी को लात-घूसों से मारापीटा फिर लाठियों से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। पूरी रात तारावती उसी हालत में घर में पड़ी रही। सुबह आस-पड़ोस के लोगों ने तारावती के मायके को सूचना दी।
विज्ञापन

जब तक लोग पहुंचते, महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद रामू और परिवार के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। उपनिरीक्षक राजकिशोर व अशोक कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शरीर पर चोटों के गहरे जख्म थे। घर में मौजूद मृतका के बेटे ने बताया कि पिता की कमाई के हिसाब को लेकर आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी के चलते रात में भी कहासुनी हुई। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि मृतका के भाई नागेश्वर ने रामू के साथ ही उसकी दो बहनों व मां को नामजद करते हुए तहरीर दी है। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस को गांव के लोगों ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते रामू ने माह भर पूर्व दो बार नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे बचा लिया गया था। इसके बाद भी परिवार में विवाद थमा नहीं।

पति की पिटाई से तारावती की मौत के बाद परिवार के लोग फरार हैं। घर में सिर्फ तारावती का बड़ा पुत्र विवेक (13), शोभित (9) और मनीषा (5) बचे हैं। तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed