{"_id":"6ae78e63ca4e2c62910e98fa","slug":"8852-housing-units-approved-installment-to-be-released-after-diwali-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159568-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 8852 आवास स्वीकृत, दिवाली बाद मिलेगी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 8852 आवास स्वीकृत, दिवाली बाद मिलेगी किस्त
Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में गरीबों को पक्की छत देने की कवायद तेज हो गई है। जिले को मिले 30,193 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 8,852 आवास स्वीकृत हो चुके हैं। शेष आवासों की स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। दिवाली के बाद पात्रों के खातों में पहली किस्त भेजने की शुरुआत होने की उम्मीद है।
शासन से लक्ष्य मिलने के बाद जिला स्तर से सभी ब्लॉकों को आवास आवंटित कर दिए गए हैं। पात्रता और अभिलेखों के सत्यापन के आधार पर स्वीकृति दी जा रही है। प्रत्येक पात्र को आवास निर्माण के लिए कुल 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में मिलेंगे। निर्माण की प्रगति के आधार पर अगली किस्तों का भुगतान किया जाएगा।
-- -- -- -- -
ब्लॉकवार आवास का लक्ष्य
बलहा- 2714, चित्तौरा- 1977, हुजूरपुर- 2023, जरवल- 831, कैसरगंज- 823, महसी- 4544, मिहींपुरवा- 5037, नवाबगंज- 1573, फखरपुर- 1595, पयागपुर- 1537, रिसिया- 1540, शिवपुर- 3091, तेजवापुर- 1260, विशेश्वरगंज- 1343।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पीएम ग्रामीण आवासों की स्वीकृति की कार्यवाही चल रही है। करीब नौ हजार आवास स्वीकृत हो चुके हैं। दिवाली के बाद किस्त भेजी जाएगी।
-मनीष कुमार, पीडी, डीआरडीए