{"_id":"69d168e85bb93f16d10e8f91","slug":"while-making-a-reel-by-doing-stunts-the-bike-slipped-four-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-146945-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्टंट कर बना रहे थे रील, बाइक फिसली, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्टंट कर बना रहे थे रील, बाइक फिसली, चार घायल
Sun, 05 Apr 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक। -संवाद
पयागपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक चार युवकों को भारी पड़ गया। शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने के दौरान बाइक फिसल गई, जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में एक गोंडा जिले का निवासी बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट के विशेश्वरगंज-बहराइच मार्ग पर रील बना रहे थे। वे तेज रफ्तार में बाइक लहराते हुए फिल्मी अंदाज में स्टंट कर रहे थे। स्टंट करते समय अचानक बाइक फिसल गई।
हादसा शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रुकनापुर के पास बबैया नाले के निकट हुआ। बाइक पर सवार गोंडा निवासी सूरज, विशेश्वरगंज के श्रीनगर निवासी राजन, धर्मेंद्र और सलमान रील बना रहे थे। चारों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर भिजवाया। चिकित्सकों के मुताबिक गोंडा निवासी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी न करें, लापरवाही से वाहन न चलाएं, इससे जान का खतरा बढ़ जाता है।