फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wheat procurement started off without target

लक्ष्य मिले बिना ही शुरू हुई गेहूं खरीद

Sat, 02 Apr 2016 11:25 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started off without target
गेहूं खरीद को ‌तैयार गदाम - फोटो : अमर उजाला
किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए एक अप्रैल से क्रय केंद्र खोल दिए गए। केंद्र खुलने के साथ ही खरीद भी शुरू कर दी गई है। हालांकि दो दिन में कोई किसान गेहूं बेचने को आगे नहीं आया है।
विज्ञापन


केंद्र खुलने के दो दिन बाद भी शासन से जिले के लिए खरीद का निर्धारित लक्ष्य अभी नहीं भेजा गया है। दो दिन तक और लक्ष्य नहीं मिलने की उम्मीद है। खरीद को देखते हुए खाद्य विभाग ने कोलकाता से बोरे मंगवा लिए हैं। सरकारी गोदामों की साफ सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन



मूल्य समर्थन योजना के तहत शासन में कैबिनेट की हुई बैठक में पूरे प्रदेश में 46 लाख मीट्रिक टन गेहूूं खरीद करने का निर्णय लिया जा चुका है। इस बार 1525 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को भुगतान किया जाएगा। इसके लिए जनपद में छह क्रय एजेंसियों के माध्यम से 97 क्रय केंद्र एक अप्रैल से स्थापित कर दिए गए हैं। क्रय केंद्र स्थापित होने के साथ ही बैनर आदि टांग दिए गए हैं। लेकिन अभी तक जनपद को खरीद के लिए लक्ष्य नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय का कहना है कि शासन में शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है। ऐसे में सोमवार को ही जनपद को लक्ष्य मिल सकेगा। जिसके बाद क्रय एजेंसियों को केंद्रवार खरीद का लक्ष्य आवंटित कर दिया जाएगा। 

कोलकाता से मंगवाए गए बोरे
गेहूं खरीद को देखते हुए प्रति केंद्र तीन-तीन गांठ बोरे मांगे गए हैं। एक गांठ में पांच सौ बोरे होते हैें। बोरों को कोलकाता से सड़क मार्ग और रेल मार्ग से जनपद को भेज दिया गया है। यह भी एक से दो दिन में पहुंच जाएंगे। 


गोदामों की शुरू हुई सफाई
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि केंद्रीय भंडारण निगम के गोदाम को साफ कराने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा कैसरगंज और बसंतापुर के एफसीआई के गोदामों की भी साफ सफाई शुरू करा दी गई है। जिससे खरीद के बाद गेहूं का भंडारण समय से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed