{"_id":"698cd4bea01b7703120f565b","slug":"welcome-the-budget-of-rs-9845-crore-for-justice-department-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144259-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: न्याय विभाग के लिए 9845 करोड़ रुपये के बजट का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: न्याय विभाग के लिए 9845 करोड़ रुपये के बजट का स्वागत
Thu, 12 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन कक्ष में बजट की खबर देखते अधिवक्ता। -संवाद
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बजट में न्याय विभाग के लिए 9,845 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए जाने की घोषणा से जिले के वकीलों में बुधवार को दीवानी कचहरी में उत्साह देखा गया। कचहरी के सभागार में बैठे वकीलों ने जैसे ही वित्त मंत्री की घोषणा सुनी, उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
कचहरी सभागार में बैठे वकीलों ने टीवी पर बजट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरी तन्मयता से देखा। अधिवक्ता अमित शुक्ला ने कहा कि न्याय विभाग के लिए इतना बड़ा बजट मिलने से कोर्ट की कार्यवाही और सुविधाओं में सुधार होगा।
अधिवक्ता परम प्रकाश पांडेय ने कहा कि यह बजट वकीलों और जनता, दोनों के लिए सहायक साबित होगा। न्याय तंत्र मजबूत होगा और मामलों का निपटारा भी तेज होगा।
अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि संसाधनों की यह वृद्धि वकीलों के काम और न्याय की प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाएगी। प्रशांत शुक्ला ने भी खुशी जताते हुए कहा कि बजट में न्याय विभाग को प्राथमिकता देना सराहनीय कदम है। इससे बहराइच में कोर्ट और कानूनी प्रणाली मजबूत होगी।