{"_id":"fe40e0a6e4f84c12f8e231c854666051","slug":"water-supply-effected-in-jarwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंद-बूंद पानी को तरस रहे जरवलवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंद-बूंद पानी को तरस रहे जरवलवासी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 26 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नगर पंचायत जरवल में 11 माह से वाटर सप्लाई बाधित है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते कस्बावासियों के तेवर अब निकाय प्रशासन के खिलाफ तल्ख होने लगे हैं।
पंचायत चुनाव के बाद नगर पंचायत के जलकल परिसर में नागरिकों ने उग्र प्रदर्शन का एलान किया है।
जरवल नगर पंचायत में हालात यह हैं कि जैसे-तैसे कस्बे के लोग पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। इस मामले में कस्बे के लोगों ने निकाय प्रशासन से कई बार शिकायत भी की लेकिन अब तक कस्बे की पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है।
इस समस्या को लेकर जब कस्बे के नागरिकों ने वाटर सप्लाई के बदहाली की बात चेयरमैन मोहम्मद अनीस राईनी से की तो उनका दो टूक जवाब है कि एनएच 28 पर निर्माण कार्य कर रही संस्था दिलीप बिल्डकॉन द्वारा सड़क निर्माण के दौरान कस्बे के वाटर सप्लाई पाइप लाइनों को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में कंपनी ही उन पाइप लाइनों को दुरुस्त कराएगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिलीप बिल्डिकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर भगौती प्रसाद मिश्र से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली। ऐसे में कस्बे की पेयजल व्यवस्था सही नहीं हो पा रही लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है।
कस्बा निवासी राजू, लक्ष्मन प्रसाद, विवेक समेत 25 से अधिक लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर पंचायत चुनाव के बाद उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।