फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water scarcity in villages, problems of villagers increased

गांवों में पानी हुआ कम, ग्रामीणों की बढ़ीं दिक्कतें

Tue, 17 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Water scarcity in villages, problems of villagers increased
महसी के कोड़वा में बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीणों के मकान। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र के गांवों में भरा बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। घरों में अब भी पानी भरा है। नदी का जलस्तर घटने के साथ ही बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मगर स्वास्थ्य विभाग अभी तक बेसुध नजर आ रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र में नेपाल के पहाड़ी इलाकों से आ रहे पानी ने बीते कई दिनों से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रखी थीं। घाघरा नदी में छोड़े जा रहे पानी के कारण तहसील क्षेत्र के 10 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया था। जबकि 12 गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए थे। गांव के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए थे।
विज्ञापन

लोगों को आवागमन की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर कम होना शुरू हुआ है। जिससे गांवों में भरा हुआ पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में पानी कम होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक यहां कोई टीम नहीं लगाई गई है। उधर, घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर अभी भी खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed