फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water has receded from 16 villages; 25 remain surrounded by floodwaters.

Bahraich News: 16 गांवों से निकला पानी, 25 अब भी बाढ़ से घिरे

Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Water has receded from 16 villages; 25 remain surrounded by floodwaters.
महसी के सिपहिया हुलास गांव में भरा बाढ़ का पानी।
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। बुधवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी 106.41 मीटर पर दर्ज हुई, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 34 सेंटीमीटर ऊपर है। करीब 36 सेंटीमीटर जलस्तर कम होने से 16 गांवों के अंदर भरा पानी निकल गया है, लेकिन निचले इलाकों के 25 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों के रास्तों पर पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित है और ग्रामीणों की मुश्किलें बनी हुई हैं।
विज्ञापन


भौंरी, सिपहिया हुलास, सरसठ, बिटोरा, बहोरवा, लोनियनपुरवा, चरीगाह और तारापुरवा समेत कई गांवों में अभी बाढ़ का असर है। तारापुर गांव से पानी तेजी से निकल रहा है, लेकिन रास्ते अब भी जलमग्न हैं। सिपहिया हुलास में घरों के अंदर से पानी निकल गया है, मगर गांव के चारों ओर पानी का घेरा बना हुआ है। संगवा, समदा और यादवपुरवा ग्राम पंचायतें और उनके मजरे अब भी पानी से घिरे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांवों में आवागमन प्रभावित होने से जरूरी सामान जुटाना मुश्किल हो रहा है। बाढ़ का पानी पूरी तरह निकलने तक जनजीवन सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

महसी तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि आधे से अधिक गांवों से पानी खिसक गया है। निचले इलाकों के गांवों में अभी पानी है, लेकिन जलस्तर में लगातार कमी को देखते हुए अगले 24 घंटे में स्थिति में सुधार की उम्मीद है। राजस्व टीमें गांवों में भ्रमण कर रही हैं और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी घटा, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार
बाढ़ का पानी घटने के बाद भी निचले इलाकों के गांवों में ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हुई है। तारापुरवा के रामलाल ने बताया कि घर के अंदर से पानी निकल गया है, लेकिन गांव के रास्ते पर अब भी पानी भरा है। दूसरे ग्रामीण हरीश के अनुसार कई जगह घरों के चारों ओर पानी जमा होने से बाहर निकलना मुश्किल है। श्यामकिशोर ने बताया कि जरूरी सामान और खाद्य सामग्री लाने के लिए भी ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी पूरी तरह निकलने के बाद ही स्थिति सामान्य होगी।

मिहींपुरवा में नौ गांव अब भी पानी से घिरे


मिहींपुरवा। मिहींपुरवा क्षेत्र में भी बाढ़ का असर बना हुआ है। संपतपुर, धर्मपुररेतिया, और रामपुर रेतिया समेत नौ गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। यहां पानी धीरे-धीरे खिसक रहा है। उपजिलाधिकारी मोनालिसा जवारी राजस्व टीम के साथ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर रही हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांवों में पहुंचकर एसडीएम ने ग्रामीणों को 2600 पैकेट भोजन व राहत सामग्री वितरित कराई।
बुधवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 135.05 मीटर
135.49 मीटर
1,42,466 क्यूसेक

गिरिजा बैराज 135.50 मीटर
136.78 मीटर
1,34,435 क्यूसेक

सरयू बैराज 131.00 मीटर
133.40 मीटर
5,650 क्यूसेक

सुहेली बैराज 145.40 मीटर
145.50 मीटर
23,075 क्यूसेक

चारों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया पानी : 3,05,626 क्यूसेक पानी

एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.41 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर

घूरदेवी महसी पर जलस्तर 12.00 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर

महसी के सिपहिया हुलास गांव में भरा बाढ़ का पानी।

महसी के सिपहिया हुलास गांव में भरा बाढ़ का पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed