फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A better diet is essential for a healthy heart: Dr. Arvind

स्वस्थ हृदय के लिए बेहतर खानपान जरूरी : डॉ. अरविंद

Thu, 01 Oct 2026 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A better diet is essential for a healthy heart: Dr. Arvind
एसएसबी मुख्यालय में आयोजित संदीक्षा कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।
श्रावस्ती। विश्व हृदय दिवस पर बुधवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में संदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. आदर्श कुमार व परामर्शदाता जितेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। सभी ने संदीक्षा सदस्यों को स्वस्थ हृदय के संबंध में जानकारी दी। सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के सभागार में विश्व हृदय दिवस पर संदीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संदीक्षा सदस्यों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इसका लक्ष्य उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी रहा।
विज्ञापन

संदीक्षा कार्यक्रम में मौजूद वाहिनी की चिकित्साधिकारी सहायक कमांडेंट डॉ. कल्पना महादेव पाटील ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियों से हम हृदय को सुरक्षित रख सकते हैं। हमें हरी सब्जियां खानी चाहिए और नियमित व्यायाम करना चाहिए। डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हमें अपने हृदय के स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए नियमित जांच करवानी चाहिए। साथ ही संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव प्रबंधन पर जोर देना चाहिए। इस दौरान 130 संदीक्षा सदस्यों ने शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा उपाध्यक्ष मोनिका ने सदस्या प्रतिज्ञा को चेक भेंट किया। यह चेक सुकृति दुकान में बिक्री से प्राप्त लाभांश का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed