फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ward Hamzapura is crying over miserable condition

Bahraich News: बदहाली पर आंसू बहा रहा वार्ड हमजापुरा

Thu, 03 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 03 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ward Hamzapura is crying over miserable condition
बहराइच के हमजापुरा वार्ड में टूटी नाली, मार्ग पर फैली गंदगी व जमा कीचड़।
बहराइच। शहर का वार्ड नंबर- 12 हमजापुरा वार्ड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वार्ड में हर तरफ गंदगी का अंबार है। वार्ड के मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं, जलनिकासी न होने से नालियां बजबजा रही हैं। बरसात के दिनों में वार्ड की स्थिति और भी विकराल हो जाती है। शाम ढलते ही वार्ड में मच्छरों का हुजूम उमड़ पड़ता है। वार्डवासियों को संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

वार्ड में कुछ स्थानों पर बिजली विभाग की ओर से भूमिगत लाइनों को बिछाकर विद्युत कनेक्शन आवंटन करने के लिए जगह-जगह लगाए बाॅक्स दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर देखकर लगता है कि वार्ड में सफाईकर्मियों की तैनाती ही नहीं है। पेश है पड़ताल करती हुई वीरेंद्र श्रीवास्तव व जावेद सिद्दीकी की रिपोर्ट।
विज्ञापन


सड़के गड्ढों में तब्दील

वार्ड की सड़कें मौजूदा समय में देखरेख के अभाव में गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। हालात यह है कि इन जर्जर मार्गों पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लियाकत, निवासी

गंदगी के चलते जीना दुश्वार

वार्ड में चारों तरफ भीषण गंदगी का अंबार है। इससे मोहल्लेवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है।
- गोरक्का, गृहिणी

जलभराव सबसे बड़ी समस्या

मोहल्ले में जलभराव सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जलनिकासी न होने से वार्ड की नालियां बजबजा रही हैं। जिससे पूरे वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पालिका प्रशासन की अनदेखी वार्डवासियों पर भारी पड़ रही है।
- सुनीता, गृहिणी

शाम होते ही मच्छरों का हमला

वार्ड में फैली चारों तरफ गंदगी व बजबजाती नालियों की वजह से मच्छरों का प्रकोप फैलता जा रहा है। शाम होते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

- राधिका, गृहिणी

45 लाख रुपये का सौंपा है प्रस्ताव
सभासद साकरा बेगम की प्रतिनिधि भूरी ने बताया कि वार्ड के विकास के लिए पालिका प्रशासन को करीब 45 लाख के कार्य कराने का प्रस्ताव सौंपा गया है। पालिका प्रशासन ने वार्ड का भ्रमण कर यहां की स्थिति का निरीक्षण किया था। उम्मीद है कि शीघ्र ही पालिका प्रशासन मोहल्ले में व्याप्त खामियों को दूर करने के लिए बजट का आवंटन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed