{"_id":"593c2cdd4f1c1b4d7c8b460b","slug":"wall-collapse-old-age-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" दीवार ढही, वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढही, वृद्ध की मौत
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया करनपुर के मजरा छोटका करनपुर में शुक्रवार शाम छप्पर रखते समय घर की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं गृह स्वामी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से बहराइच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया करनपुर के मजरा छोटका करनपुर निवासी बिलाली उर्फ जगदीश के घर में शुक्रवार को छप्पर रखवाया जा रहा था। इसके लिए उसने गांव के लोगों को बुलाया था।
देर शाम छप्पर रखते समय घर की दीवार अचानक ढह गई। इसके नीचे दबने से छप्पर रखवाने आए गांव के ही पुत्तीलाल (60) पुत्र सूर्य लाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं बिलाली सहित गांव के ही बंशराज (35) पुत्र भगोले व भूरे (32) पुत्र भुसैली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। जहां भुसैली व बंशराज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जबकि बिलाली का इलाज सीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।