फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Voting on 13th May in Bahraich, 20th May in Kaiserganj

Bahraich News: बहराइच में 13, कैसरगंज में 20 मई को मतदान

Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Voting on 13th May in Bahraich, 20th May in Kaiserganj
- दो लोकसभा सीटों पर 26 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना सांसद
विज्ञापन

- बहराइच सुरक्षित सीट में चौथे तो कैसरंगज सामान्य सीट पर पांचवें चरण में होगा चुनाव
- जिले में बनाए गए 1384 मतदान केंद्र व 2698 मतदेय स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को चुनाव की तिथियों का एलान कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत जिले की बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई और कैसरगंज सामान्य सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।
आयोग द्वारा चुनाव की तिथियों का एलान करने के बाद जिला प्रशासन भी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी में जुट गया है। इस बार होने वाले जिले की बहराइच व कैसरगंज की लोकसभा सीटों पर 26 लाख दो हजार 762 मतदाता अपना पसंदीदा प्रत्याशी चुनकर लोकसभा में भेजेंगे। चुनाव के लिए जिले में 1384 मतदान केंद्र व 2698 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 18 वीं लोकसभा चुनाव की दुंदुभि बज चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को चुनाव की तिथियों का एलान करने के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी जोरों पर शुरू कर दी है। प्रशासन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। बता दें कि जिले की बहराइच व कैसरगंज लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं। बहराइच लोकसभा सीट पर जिले की पांच विधानसभाएं आती हैं। इन विधानसभाओं में 18 लाख 25 हजार 673 मतदाता मौजूदा लोकसभा चुनाव में मतदान कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। वहीं कैसरगंज लोकसभा चुनाव में जिले की दो विधानसभाओं में सात लाख 77 हजार 89 मतदाता अपने-अपने मतों का प्रयोग कर अपना पसंदीदा प्रत्याशी को चुनकर लोकसभा भेजेंगे।

इन तिथियों में होगा मतदान व नामांकन

56-बहराइच लोकसभा चौथा चरण
नामांकन-------------18-04-2024
नामांकन की अंतिम तिथि-25-04-2024
नामांकन पत्रों की जांच---26-04-2024
नाम वापसी -----------29-04-2024
मतदान---------------13-05-2024
मतगणना--------------04-06-2024


57-कैसरगंज लोकसभा पांचवां चरण
नामांकन -------------26-04-2024
नामांकन की अंतिम तिथि-03-05-2024
नामांकन पत्रों की जांच---04-05-2024
नाम वापसी -----------06-05-2024
मतदान---------------20-05-2024
मतगणना-------------04-06-2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed